क्या कोरोना वायरस फिर से हो रहा है सक्रिय? हाल ही में कुछ राज्यों में भारत में कोविड-19 के कुछ हल्के बढ़ोतरी के मामले देखे गए हैं। पर घबराने की जहां बात नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो, अधिकांश केस हल्के हैं और घर पर ही मैनेज किए जा रहे हैं। आइए देखें कि कहां हालात चिंताजनक हैं और हम सभी कैसे सावधान रह सकते हैं।
कहाँ-कहाँ नये मामले दर्ज हुए?
दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों में कोविड केस में उछाल देखा गया है। शहरी इलाकों की तरह ही नोएडा, हैदराबाद, बेंगलुरु, ठाणे, इंदौर और ऋषिकेश में भी नए मामले सामने आए हैं। हालाँकि, यह अच्छी खबर है कि अधिकांश मरीज़ होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आई है।
नए वैरिएंट पर फोकस।
भारत के जीनोम सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में NB.1.8.1 वैरिएंट का एक केस और LF.7 वैरिएंट के चार केस पाए गए हैं। विशेषज्ञ ये वैरिएंट्स पर नज़र बनाए हुए हैं, लेकिन अभी तक इनके गंभीर प्रभावों का कोई सबूत नहीं मिला। केरल और महाराष्ट्र में हुई मौतों की जड़ भी कोविड नहीं, बल्कि मरीज़ों की पहले से मौजूद गंभीर बीमारियाँ बताई गई हैं।
सरकारी तैयारियों पर जोर।
इस कारण केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बैठक कर ICMR, DGHS और NCDC के अधिकारियों से निगरानी बढ़ाने और टेस्टिंग पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, राज्यों को मास्क पहन ने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और बूस्टर डोज़ लगाने की सलाह दी गई है।
आम लोग क्या करें?
बिना डर के सतर्क रहें:
लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएँ और डॉक्टर से सलाह लें।
मास्क है ज़रूरी:
अस्पताल, मार्केट या भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना न भूलें।
टीकाकरण अपडेट रखें:
बूस्टर डोज़ लेना, खासकर बुजुर्गों और कमज़ोर इम्यूनिटी वालों के लिए जारूरी है।
साफ-सफाई का ध्यान:
हाथ धोने और सैनिटाइज़र का इस्तेमाल जारी रखें।
क्यों बढ़ रहे हैं मामले?
विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव, त्योहारी सीज़न के दौरान भीड़, और कोविड प्रोटोकॉल्स में ढील इसकी वजह हो सकती है। हालाँकि, स्वास्थ्य सुविधाएँ पहले की तुलना में कहीं बेहतर हैं, इसलिए स्थिति पर नियंत्रण संभव है।
निष्कर्ष:
सावधानी ही बचाव है, कोरोना अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, लेकिन हमारी सतर्कता और टीकाकरण की शक्ति इसे मात दे सकती है। सरकार और नागरिक मिलकर इस चुनौती का सामना करें, तो निश्चित ही हम इस नए उछाल को भी काबू कर लेंगे।
सावधान रहें:
कोविड-19 के हल्के लक्षण भी नज़रअंदाज़ न करें। जागरूकता और समय पर कदम ही स्वस्थ समाज की कुंजी है!

