इनकम टैक्स फाइल रिटर्न हुआ आसान अब CA की आवश्यकता नहीं।

अब अपने घर बैठे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न, CA की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जानिए पूरा प्रोसेस ITR Filing 2025


ITR Filing 2025: आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने का समय नजदीक आ गया है और यदि आप सोच रहे हैं कि इसके लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के पास जाना पड़ेगा, तो अब समय है अपनी सोच बदलने का। आज के डिजिटल युग में सरकार ने ITR फाइलिंग की प्रक्रिया इतना सरल कर दी है कि कोई भी व्यक्ति यह घर बैठे ही कर सकता है। इसके लिए आपको केवल कुछ जरूरी दस्तावेजों और एक इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी।

यह लेख आपको सरल हिंदी भाषा में समझाएगा कि आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की पूरी प्रक्रिया क्या है और इसे बिना किसी पेशेवर मदद के खुद कैसे किया जा सकता है।

सबसे पहले करें ITR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए सबसे पहला और आवश्यक कदम है – ITR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना। बिना रजिस्ट्रेशन के आप ना तो रिटर्न फाइल कर सकेंगे और ना ही टैक्स संबंधित अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  1. पैन कार्ड (PAN)
  2. आधार कार्ड (PAN और आधार लिंक होना आवश्यक है)
  3. एक्टिव मोबाइल नंबर
  4. एक्टिव ईमेल आईडी

ITR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in पर जाएं।
  2. Register' पर क्लिक करें।
  3. 'Register as Taxpayer' विकल्प का चयन करें और PAN दर्ज करें।
  4. नाम, जन्मतिथि, जेंडर और रेजिडेंशियल स्टेटस आदि आवश्यक जानकारी भरें
  5. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें, ये दोनों पर OTP भेजा जाएगा।
  6. OTP दर्ज करें (कृपया ध्यान रखें, OTP की वैधता 15 मिनट होती है).
  7. पासवर्ड सेट करें – पासवर्ड में 8 से 14 कैरेक्टर, एक कैपिटल लेटर, एक स्मॉल लेटर, एक नंबर और एक स्पेशल कैरेक्टर होना चाहिए।
  8. रजिस्टर' पर क्लिक करें और फिर 'Proceed to Login' पर जाएं।

अब आपका ITR पोर्टल पर अकाउंट बन गया है।

रजिस्ट्रेशन के बाद क्या करें?

रजिस्ट्रेशन के बाद जब आप पोर्टल पर लॉगिन करेंगे, तो आपको एक डैशबोर्ड दिखाई देगा। यहां से आप ITR फाइल करने, रिफंड स्टेटस चेक करने, नोटिस का जवाब देने, पुराने रिटर्न देखने और कई अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

ITR फाइल कैसे करें?

  1. लॉगिन करें और डैशबोर्ड में जाएं।
  2. 'File Income Tax Return' पर क्लिक करें।
  3. असेसमेंट ईयर 2025-26 चुनाव करें।
  4.  ऑनलाइन या ऑफलाइन-फीलिंग का तरीका चुने।
  5. अपना ITR फॉर्म सिलेक्ट करें – काम करने वाले आम लोगों के लिए ITR-1 अधिक उपयुक्त होता है।
  6. अपनी इनकम डिटेल्स, टैक्स डिडक्शन, बैंक जानकारी आदि में भरें।
  7. सभी भरी गई जानकारी को चेक करें।
  8. 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  9. फाइलिंग के बाद 'ई-वेरिफिकेशन' करना अनिवार्य है – इसके लिए आप आधार OTP, नेट बैंकिंग, बैंक अकाउंट या दूसरे उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रोफाइल डिटेल्स को अपडेट करने की आवश्यकता क्यों है?

ITR फाइलिंग के लिए आवश्यक है कि आपकी प्रोफाइल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही और अपडेट हो। जैसे:

  • बैंक खाता (जिसमें रिफंड आ सके)
  • कम्युनिकेशन एड्रेस
  • मोबाइल नंबर
  • आधार से जुड़ी जानकारी

यदि प्रोफाइल अधूरी या गलत हो गई तो आपका रिटर्न रिजेक्ट हो सकता है या रिफंड में देरी हो सकती है।

कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं ITR पोर्टल पर?

  • ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग
  • फॉर्म 26AS और AIS देखना
  • टैक्स क्रेडिट की जानकारी लेना
  • नोटिस का जवाब देना
  • रिफंड स्टेटस ट्रैक करना
  • टैक्स कैलकुलेटर से अनुमान लगाना

रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीखें

     टैक्सपेयर्स की कैटेगरी                        आखिरी तारीख

जिन्हें ऑडिट की जरूरत नहीं   -------     31 जुलाई 2025

कंपनियां / जिन्हें ऑडिट जरूरी है   ------ 31 अक्टूबर 2025

लेट या रिवाइज्ड रिटर्न     -------------------31 दिसंबर 2025

अगर आप इन निर्धारित तारीखों के बाद रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपको ₹5,000 तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है। इसलिए समय पर फाइल करना बेहतर है।

क्यों है ITR पोर्टल खास?

याह पोर्टल भारत सरकार के ई-गवर्नेंस योजना के तहत विकसित हुआ है ताकि टैक्सपेयर्स को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर डिजिटल रूप में मिल सकें। इसके ज़रिए अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एजेंट या प्रोफेशनल की सहायता से खुद से टैक्स रिटर्न फाइल कर सकता है।

निष्कर्ष:

ITR फाइल करना पहले जितना जटिल नहीं रहा। अब न लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत है और न हर बार CA के सामने जाने की। कुछ सावधानी और सही जानकारी के साथ आप खुद घर बैठे अपनी इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। यह न सिर्फ आप आत्मनिर्भर बनाता है, बल्कि आपके पैसे और समय भी बचाता है।








एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने