राशन कार्ड होल्डर्स 30 जून से पहले करवा लें e-KYC: नहीं करने पर मुफ्त राशन नहीं मिलेगा, जानें e-KYC कैसे करना है।
राशन कार्ड चला रहे लोगों के लिए सरकार ने 30 जून तक ही e-KYC (ई-नो योर कस्टमर) कराना जरूरी कर दिया है। अगर आपको भी राशन कार्ड चल रहा है, तो इस तारीख़ तक अपना e-KYC करवा लें।
आपने लास्ट डेट तक ऐसा नहीं किया, तो आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है। इसके साथ-साथ आपको सस्ता या मुफ्त राशन भी नहीं मिलेगा।
पहले सरकार ने e-KYC की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 थी, लेकिन कुछ लोगों को टेक्निकल दिक्कतों और जानकारी की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से सरकार ने लास्ट डेट को बढ़ाया है जो अब 30 जून 2025 है।
समय पर e-KYC नहीं करवाने के नुकसान?
- आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
- आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
- राशन कार्ड फिर से चालू कराने के लिए आवेदन देना होगा।
राशन कार्ड लिस्ट से नाम कट जाए तो क्या करें?
- नजदीकी फूड सप्लाई ऑफिस या राशन की दुकान पर संपर्क करें।
- सही डॉक्यूमेंट्स के साथ राशन कार्ड के लिए फिर से अप्लाई करें।
- डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी (जैसे मोबाइल नंबर या आधार गलत) को ठीक कराएं।
गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC प्रोसेस शुरू की है।
वास्तव में, सरकार का लक्ष्य राशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रोसेस ट्रांसपेरेंट और भ्रष्टाचार फ्री करना है। कई दफा देखा गया है कि कुछ लोग फर्जी राशन कार्ड के सहारे या एलिजिबल ना होने पर भी फ्री राशन का लाभ उठाते हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा जा चुका है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसके नाम पर राशन निकलाने का प्रयास किया जाता है।
इसी प्रकार के गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC प्रोसेस का शुरुआत की है। इस प्रोसेस के तहत राशन कार्ड धारक और उनके परिवार के सदस्यों की पहचान आधार कार्ड से जोड़ दी जाती है। जिससे यह निर्धारित किया जा सके कि केवल असली और जरूरतमंद लोगों को ही फ्री राशन की सुविधा मिले।

